न्यूजीलैंड में मनदीप कौर बनीं भारतीय मूल की पहली महिला पुलिस अधिकारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 12:37 PM (IST)

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में  भारतीय मूल की मनदीप कौर ने पुलिस के सीनियर सार्जेंट रैंक तक पहुंच कर इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती होने वाली मनदीप पहली भारतीय मूल की महिला हैं। मार्च 2021 में उन्हें वेलिंगटन में एक समारोह में पुलिस कमिश्नर एंड्रिया कॉस्टर ने बैज पहनाकर सीनियर सार्जेंट रैंक में पदोन्नत किया था। अब बढ़ी पदवी के साथ उनका ट्रांसफर राजधानी वेलिंगटन के पुलिस मुख्यालय में में हो गया है। अपने न्यूजीलैंड के पुलिस प्रोफाइल में उन्होंने कई व्यक्तिगत और सांस्कृतिक बाधाओं का सामना करने के बाद एक पुलिस अधिकारी बनने की अपनी यात्रा के बारे में लिखा है।

 

17 साल पहले साल 2004 में पुलिस का करियर शुरू करने वाली मनदीप  कई भारतीयों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। लोगों  के लिए  रोल मॉडल मनदीप कौर सार्जेंट रैंक में पदोन्नत होने से पहले वेटेमाटा के हेंडरसन पुलिस स्टेशन में एक जातीय पीपुल्स कम्युनिटी रिलेशन्स ऑफिसर के पोस्ट पर कार्यरत थीं।
मनदीप एक प्रवासी के रूप में पंजाब से न्यूजीलैंड पहुंची थीं। वह एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं, इसलिए उनके इस सफर में खासी दिक्कतें भी आईं। न्यूजीलैंड जाने से पहले मनदीप ने कुछ समय ऑस्ट्रेलिया में भी गुजारा था।

 

26 साल की उम्र में न्यूजीलैंड पहुंचीं मनदीप को ट्रैक्सी ड्राइवर के रूप में भी कुछ समय तक काम करना पड़ा लेकिन, थोड़े ही समय बाद वह न्यूजीलैंड की पुलिस में शामिल हो गईं।  कम्युनिटी रिलेशन ऑफिसर के रूप में मनदीप ने पिछले एक दशक में कई कार्यक्रमों और सामुदायिक बैठकों में भाग लिया। उन्होंने कई पारिवारिक हिंसा के मामलों को बखूबी निपटाया और परिवारों और व्यक्तियों को जातीय और सांस्कृतिक सलाह दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News