कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मनसुख मंडाविया आज इन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 07:01 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोविड मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से इस महामारी के मामले बढ़ गए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस के 1,59,632 नए मामले सामने आए हैं जो 224 दिनों में सर्वाधिक है। देश में फिलहाल 5,90,611 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो 197 दिनों में सर्वाधिक है। पिछले साल 29 मई को भारत में एक दिन में 1,65,553 मामले सामने आए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News