‘मैं भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह मर जाऊंगा'' और युवक ने पंखे से फंदा लगा कर दे अपनी जान

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 05:21 PM (IST)

साम्बा : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से कई लोग सदमे में हैं। कई राज्यों से युवाओं द्वारा ऐसी खबरें आ चुकी हैं। ताजा मामला साम्बा जिले के विजयपुर का है, यहां एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार यह युवक भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार अवसाद में था और बीत कई कई दिनों से घरवालों से बार-बार सुशांत सिंह की ही तरह आत्महत्या करने की बात कर रहा था।      मृतक की पहचान नानक सिंह उर्फ कर्ण पुत्र कृपाल सिंह के रूप में हुई है। लगभग 35 वर्षीय यह सिक्ख युवक विजयपुर से गगोर गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि जिस दिन से सुशांत ने आत्महत्या की, उसी दिन से कर्ण भी बार-बार जान देने की बात कर रहा था जिसके चलते उसकी पहरेदारी करनी पड़ रही थी। तेजेन्द्र ने बताया कि उस दिन से कर्ण एक ही बात करता था कि मैं भी सुशांत की तरह मर जाऊंगा।  PunjabKesari


तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि नानक फैक्टरी में काम करता था लेकिन लॉकडाउन के चलते वह पिछले तीन महीनोंं से घर पर ही था और घर का भी सारा कामकाज करता था। भाई तेजेन्द्र ने बताया कि शनिवार दोपहर भी यह दोनों घर पर थे और नानक ने उससे कहा कि वह आराम करे। घर का सारा काम करने की बात करते हुए वह साफ-सफाई करने लगा। इस बीच इसकी आँख लग गई। कुछ ही देर बाद उसकी आँख खुली तो उसने नानक को बाहर बरामद में अचेत पड़ा पाया। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था जबकि बाकी दुपट्टा बरामद के खाली हुक से लटक रहा था। यह दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। नानक के भाई ने बताया कि उसने फौरन आसपास के कुछ लोगों की मदद से उसे बचाने की कोशिश की। 

PunjabKesari


    इस घटना के बाद परिजनों ने आसपड़ोस के लोगों के साथ मिल कर नानक को उठाया व ऑटो में डाल कर विजयपुर के एमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसी दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुुंचाया। विजयपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं पता चला है कि मृतक नशे का भी आदी था और दो साल पहले नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा भी गया जिसके चलते विजयपुर थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News