विक्रम लैंडर के लिए चंद्रदेव से प्रार्थना करने ब्रिज के टॉवर पर चढ़ा युवक, 48 घंटे बाद सुरक्षित लैंड

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 12:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मिशन मून पर निकले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क साधने के लिए इसरो ने काफी कोशिशें कीं लेकिन धीरे-धीरे अब उम्मीद खत्म होती जा रही है। वहीं एक युवक के सिर पर विक्रम लैंडर से संपर्क करने की सनक इस कद्र सवार हुई कि वह ब्रिज के टावर पर ही जा चढ़ा। करीब 48 घंटे बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। नीचे उतरकर रजनीकांत नाम के इस युवक ने कहा कि वह चंद्रयान-2 के लिए पिलर पर चढ़ा था। रजनीकांत ने कहा कि जब विक्रम का संपर्क इसरो से टूट गया तो वह चंद्रदेव से प्रार्थना करने के लिए आसमान में ऊंचाई पर चढ़ गया ताकि लैंडर से संपर्क हो सके।

PunjabKesari

रजनीकांत सोमवार को प्रयागराज में यमुना ब्रिज के टावर पर चढ़ गया जिसके बाद उसे नीचे आने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं माना। उसने मंगलवार को एक नोट भी टावर से नीचे फेंका था जिस पर लिखा था कि वह तब तक चंद्रदेव से प्रार्थना करता रहेगा जब तक इसरो का विक्रम से संपर्क नहीं हो जाता। उसके घरवालों ने भी उसे बहुत मनाया लेकिन उसने उनकी भी नहीं सुनी। आखिरकार बुधवार को बनारस से बड़ी क्रेन मंगाई गई और फिर शाम में उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। गया। रजनीकांत को देखने के लिए पुल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

PunjabKesari

वहीं क्रेन से जब रजनीकांत को जब नीचे उतारा गया तो वह किसी विजयी खिलाड़ी की तरह तिरंगा लहरा रहा था और पुल पर खड़े लोग उसके नाम के नारे लगा रहे थे। रजनीकांत ने नीचे उतरकर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की भी इच्छा जताई। रजनीकांत यादव भारतगंज का रहने वाला है। यह पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा किया है। इससे पहले वह एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया था और पिछले साल अक्तूबर में वह पुल पर चढ़ गया था, तब उसने मांग की थी कि सीएम योगी आदित्यनाथ उसके गांव में गोशाला बनवाएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News