सौरभ गांगुली और अभिजीत की उपलब्धि पर बोली ममता- बंगाल के लिए विशेष दिन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 02:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित होने और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार मिलने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि यह बंगाल के लिए विशेष दिन है। 

PunjabKesari

बनर्जी ने फेसबुक पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि सभी दिन विशेष हैं। कुछ दिन और अधिक विशेष होते हैं। मैं आज बहुत आनंदित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि पूजो बंगालियों का एक बड़ा समारोह है। खेल और अर्थशास्त्र दो अलग-अलग क्षेत्र विशेष से मिले दो समाचारों से समारोहों का सिलसिला जारी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ गांगुली बल्लेबाज और टीम लीडर के साथ ही एक कप्तान के रूप में देश के गौरव रहे। उन्होंने अब अपनी नयी पारी शुरू की है और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये हैं। कुछ घंटे बाद डॉ. अभिजीत विनायक बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने की खबर आयी। वह साउथ प्वाइंट हाई स्कूल एंड प्रेसीडेंसी कालेज कोलकाता के पूर्व छात्र हैं। उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो को भी नोबेल पुरस्कार मिलने पर बधाई।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News