मालदाः BJP कैंडिडेट गोपाल चंद्र साहा पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 10:45 PM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां रविवार को मालदा से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंगाल में 5 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। यहां 22 अप्रैल को 6वें चरण के लिए मतदान होना है। 

घटना रविवार शाम की है। गोपाल चंद्र साहा प्रचार कर लौट रहे थे। उसी दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग में साहा जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पहला मौका नहीं है, जब बंगाल में किसी उम्मीदवार या नेता पर हमला हुआ हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News