दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 55 SHO और 114 इंस्पेक्टरों का तबादला

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 05:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने बड़ा फेरबदल करते हुए 114 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। भारतीय पुलिस सेवा के गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद लगातार बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजधानी के कई जिलों की कमान महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपी थी। तबादलों के अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष की गाड़ियों और उनके पुलिस कर्मियों को थानों के साथ संबद्ध कर दिया था। अब पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिसकर्मी स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था की निगरानी में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनमें 55 थानाध्यक्ष (SHO) शामिल है।

 

निरीक्षकों में 44 ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार थाने की कमान सौंपी गई है। आठ महिला निरीक्षक थानाध्यक्ष बनाई गई हैं। इसके साथ ही अब नौ थानों में प्रमुख के तौर पर महिला निरीक्षकों कानून व्यवस्था संभालने का मौका मिल गया। राजधानी के थानों 34 निरीक्षक पांच वर्षों या उसे ज्यादा समय से तैनात थे। उनकी अलग-अलग तैनाती की गई है। सुरक्षा शाखा में 18 निरीक्षक तथा पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में आठ निरीक्षक भेजे गए हैं।

 

बताया जाता है की करीब 12 ऐसे थाना अध्यक्षों के तबादले किए गए हैं जिनके कामकाज संतोषजनक नहीं थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बीते एक महीने के दौरान 79 SHO बदले गए हैं। उनके स्थान पर 65  इंस्पेक्टरों को पहली बार थानों की कमान दी गई है। बता दें कि दिल्ली में कुल 209 थाने हैं। इनमें 178 स्थानीय स्तर के, जबकि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के लिए 16, रेलवे के लिए सात, हवाई अड्डों के लिए दो हैं। इसके अलावा अपराध शाखा, विशेष शाखा और आर्थिक अपराध शाखा के थाने शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News