शख्स के जुगाड़ को देखकर मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, बोले- मैं दूंगा इसे नई चमचमाती बोलेरो कार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 06:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपने ट्विटर अकाउंट पर कोई ना कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करते रहते हैं। जिसमें से कई वीडियो मजेदार तो कई प्रेरणा देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने इन दिनों शेयर किया है, जिसे लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है। उनके द्धारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स कबाड़ की बनी चीजों से बनी पहिया गाड़ी को दौड़ा रहा है। शख्स के टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान है। इसी टैलेंट से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने इस शख्स को उसकी जीप के बदले एक चमचमाती बोलेरो कार देने का ऐलान किया है। 

महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह 45 सेकेंड का है। इसमें एक महिंद्रा की जीप का लुक लिए एक छोटा सा वाहन दिख रहा है। जिसे दत्तात्रेय लोहार ने खुद तैयार किया जोकि महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इस वाहन में चार पहिए हैं और मुश्किल से 4 लोगों के बैठने की जगह है। मजा तो तब आता है जब वीडियो में दिख रहा शख्स किक मारकर जीप को स्टार्ट करता है। वीडियो में यह शख्स इस छोटी जुगाड़ू जीप को चलाता भी दिख रहा है। 

वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'वैसे तो ये किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और 'कम से अधिक' क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा।' स जीप जैसी दिखने वाली गाड़ी में किक-स्टार्ट सिस्टम है, जो आमतौर पर दो पहिया वाहनों में देखा जाता है। आनंद महिंद्रा ने जब से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, तब से यह काफी वायरल हो गया है।

आनंद महिंद्रा ने बोलेरो देने की पेशकश की
आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा- 'स्थानीय अधिकारी जल्द या बाद में उस शख्स को वाहन चलाने से रोक देंगे क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इस वाहन के बदले में बोलेरो की पेशकश करूंगा। हमें प्रेरित करने के लिए उस शख्स के डिजाइन को MahindraResearchValley में दिखाया जाएगा, जिससे हमें प्रेरणा मिल सके, क्योंकि यह बहुत ही कम रिसोर्स में अधिक काम करने जैसा है।

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News