गांधी जयंती पर 'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड होने पर भड़के वरुण गांधी, कहा- ऐसे लोग ही कर रहे देश को शर्मसार

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वालों की आलोचना की। वरुण ने कहा कि ऐसे लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं।

PunjabKesari

वरुण ने ट्वीट किया, “भारत हमेशा से एक आध्यात्मिक शक्ति रहा है लेकिन यह महात्मा थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिकता को आकार दिया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जो लोग गोडसे जिंदाबाद कह रहे हैं वे राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं।” महात्मा गांधी की जयंती पर ट्विटर पर “नाथूराम गोडसे जिंदाबाद” के ट्रेंड होने से आहत लोकसभा सदस्य वरुण ने यह टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘गांधी जयंती पर मैं बापू को नमन करता हूं। उनके आदर्श सिद्धांत दुनियाभर में प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को मजबूती देते हैं।'' 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News