इस महिला पायलट की बहादुरी को आप भी करेंगे सलाम, 6 बार उड़ान भर सकुशल भारत ले आई 800 से ज्यादा छात्र

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 01:24 PM (IST)

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन जारी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापिसी के लिए मोदी सरकार लगातार आप्रेशन गंगा चला रही है। जिसके तहत अब तक हज़ारों छात्रों को भारत लाया जा चुका है। लेकिन ऐसे में सरकार के अलावा एक और शख्स है जो भारतीय छात्रों व नागरिकों को निकालने में बेहद अहम योगदान है।
 

दरअसल, ऑपरेशन गंगा के तहत कई उड़ानों के जरिए भारतीयों की सकुशल वापसी करा रही है। ऐसे में छात्रों को वापस देश लाने में कोलकाता के न्यू टाउन की रहने वाली पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई है। 
 

बता दें कि ऑपरेशन गंगा की 24 वर्षीय सदस्य महाश्वेता ने अब तक यूक्रेन में फंसे 800 छात्रों की सकुशल वतन वापसी कराई है। 27 फरवरी से 7 मार्च के बीच महाश्वेता ने 6 निकासी उड़ानें भरी हैं। जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महाश्वेता चक्रवर्ती को लेकर एक ट्वीट भी किया जिसमें लिखा कि कोलकाता की 24 वर्षीय पायलट महाश्वेता चक्रवर्ती ने यूक्रेन, पोलैंड और हंगरी की सीमा से 800 से अधिक भारतीय छात्रों को बचाया है जो कि बेहद सम्मान की बात है। 
 

इतना ही नहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने भी अपने ट्वीट में कहा कि 24 वर्षीया महाश्वेता बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख की बेटी हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि महाश्वेता चक्रवर्ती, पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती की बेटी हैं। बता दें कि अब तक भारत 80 से अधिक विशेष निकासी उड़ानों में लगभग 20,000 फंसे हुए नागरिकों को बचाने में सफल रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News