महाराष्ट्र: कोविड सेंटर में बुजुर्ग मरीज के लिए सरप्राइज पार्टी, केक काट धूमधाम से मनाया जन्मदिन

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 01:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के एक कोविड सेंटर में इलाज करवा रहे कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब केंद्र के कर्मचारियों ने वहां पर ही उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जनजातीय समूह से संबंध रखने वाले महेश्वर पाटकर शनिवार को 70 बरस के हो गए। जब कोविड केंद्र के कर्मचारियों को यह पता चला तो उन्होंने तत्काल एक केक मंगवाया और पाटकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए गीत गाया।

 

यह केंद्र उसगांव में स्थित है और इसका संचालन श्रमजीवी संगठन करता है। यह एक स्थानीय जनजातीय कल्याण संगठन है जिसके प्रमुख पूर्व विधायक विवेक पंडित हैं। यह केंद्र एक मई को शुरू हुआ। पंडित ने कहा कि केंद्र में मरीजों को अच्छा महसूस हो सके, इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News