महाराष्ट्रः कोल्हापुर में आज और कल धारा 144 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 06:03 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में बप्पा का विसर्जन हो गया है। इस दौरान काफी भीड़ इकठ्ठा हुई थी। एहतियातन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं 5 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। 

बता दें महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,413 नए मामले सामने आए और 49 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 65,21,915 और मृतक संख्या बढ़कर 1,38,518 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 

विभाग ने बताया कि दिन में 8,326 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,36,887 हो गई। राज्य में अब 42,955 मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.16 फीसदी है और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News