भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, इन राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 09:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मानसून के मौसम की शुरूआत होते ही महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते इलाके जलमग्न हो गए है वहीं मौसम विभाग ने कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के लिए 'रेड अलर्ट' और उत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी विदर्भ और पश्चिम विदर्भ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

IMD ने  रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं। इसके अलावा पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

वहीं इस बीच महाराष्ट्र के क्षेत्रों में तैनात राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 17 टीमों में से दो टीमों को बाढ़ग्रस्त शिरोल तहसील और कोल्हापुर शहर में तैनात किया गया है।  

 वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करे तो  गुरुवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पिछले दिन शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News