''एक दिन में 8 लाख रुपये खर्च और बाढ़ से त्रस्त लोगों को दाल-चावल भी नसीब नहीं'', असम में बागी नेताओं के ठाठ-बाठ पर भड़के यूजर्स

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्ली: एक तरफ जहां असम में भयंकर बाढ़ से लोगों के घर तबाह हो गए है वहीं असम की राजधानी गुवाहटी में इन दिनों महाराष्ट्र के मंंत्री लाखों रूपए खर्च कर डेरा डाले हुए हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

 बता दें कि इस समय महाराष्ट्र की सियासत में गहरा संकट मंडरा रहा है दरअसल, शिवसेना के बागी विधायक गुवाहटी के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में बैठे हुए हैं। और दूसरी तरफ असम में आई भयावह बाढ़ से ग्रसित  लोगों को खाना-पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं। 

 बता दें कि असम की राजधानी गुवाहटी के 5 स्टार होटल में इस में 40 से अधिक मंत्री ठहरे हुए जिनका एक दिन का खर्चा लाखों रूपए में आ रहा है। होटेल और स्थानीय नेताओं के सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल के कमरों के लिए सात दिनों का किराा ₹ 56 लाख है। इसमें खाना और अन्य सेवाओं का एक दिन का खर्च लगभग 8 लाख रुपए हैं। 

ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए है और उनका कहना है जहां जिस राज्य की जनता बाढ़ के चलते तबाह हुए अपने घरों के चलते जंगलो और सड़कों पर रहने को मजबूर हो रहे हैं वहीं हमारे देश के नेताओं इनका कोई ख्याल नहीं।

लोग इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि अगर इन पैसों का कुछ हिस्सा बाढ़ पीड़ितों के लिए खर्च कर दिया जाए तो उनकी जिंदगी में कुछ खुशियां जरूर आएंगी। बता दें कि सोशल मीडिया पर गुवाहटी का रेडिसन ब्लू ट्रेंड हो रहा है। 
 

 खबरों की मानें तो इन विधायकों के लिए इस होटेल में कुल 70 कमरे बुक किए गये हैं। बागी विधायाकों के साथ एकनाथ श‍िंदे यहां बुधवार 22 जून को पहुंचे।  इस बड़े होटल में रुकने के लिए ये बागी विधायकों के कुल खर्चे का एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि फिलहाल कमरे सात दिन के लिए बुक किये गए हैं, जिनपर कुल खर्च 1.12 करोड़ रुपये के करीब है।
 
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि रेडिसन ब्लू होटल में रुकने वाले विधायक हर रोज आठ लाख रूपये का खाना खा रहे हैं। वहीं असम के लोगों को बाढ़ राहत कोष के नाम पर दो कप चावल और एक कप दाल बांटा जा रहा है।

PunjabKesari
 
अरुण पुदूर नाम के वैरीफाइड यूजर ने लिखा है कि ये कहा जा रहा है कि जो भी विधायक होटल में रुके हुए हैं उसका खर्चा असम सरकार उठा रही है। ये पूरी तरह बेबुनियाद है। विधायक अपना खर्चा स्वयं उठा रहे हैं। हां, अरविंद केजरीवाल करोड़ों रुपये प्रचार में जरूर बर्बाद कर रहे हैं।
 
एक और यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें कुछ बच्चे अपने पिता से लिपटे हुए हैं। पिता आधा पानी में डूबा हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है कि सरकार को जल्द से जल्द इन लोगों को रेडिसन होटल में शिफ्ट कराना चाहिए।

 


वहीं एक ने लिखा कि रैडिसन ब्लू, असम में रहने वाले शिवसेना विधायकों का भोजन बिल 8 लाख / दिन। इस बीच असम के लोगों को बाढ़ राहत के नाम पर 2 कप चावल और 1 कप दाल मिल रही है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News