महाराष्ट्र: मानखुर्द में उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, गाड़ियों में की तोड़फोड़...इलाके में तनाव

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 12:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुंबई की एक कॉलोनी में दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों के जमकर उत्पाद मचाने का मामला सामने आया है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में करीब 30 से 40 अज्ञात लड़कों ने अचानक देर रात तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे के बाद इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे मानखुर्द इलाके में 30 से 40 लड़के घुस आए। लड़कों के हाथों में डंडे और तलवारें थीं, ये लोग PMGP कॉलोनी में घुसे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यहां सबसे हैरान करने वाली बात है कि युवक आराम से इलाके में घुसे गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जमकर उत्पात मचाया और फरार हो गए। उपद्रवियों ने करीब 20-25 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है।

 

पुलिस बल ने की इलाके में गशत
सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव पी कोलो ने लोगों से वीडियो  या सीसीटीवी फुटेज पुलिस के साथ शेयर करने को कहा है। उत्तर-पूर्वी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद मनोज कोटक ने कहा कि PMGP कॉलोनी में हुई हिंसा का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं, लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News