मुंबई-गोवा हाईवे को पुणे एक्सप्रेसवे, समृद्धि मार्ग की तरह विकसित किया जाएगा, CM एकनाथ शिंदे की घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 04:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग को महानगर और पुणे के बीच बने एक्सप्रेसवे और नागपुर तक जाने वाले समृद्धि गलियारे की तरह विकसित किया जाएगा।

शिंदे ने ठाणे में ‘मालवणी महोत्सव' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई और गोवा के बीच एक्सप्रेसवे का पुनर्विकास होगा और इसे तेज गति वाले वाहनों के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग को जानी वाली तटीय सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। 

बीते कुछ दिनों में 23 लोगों को सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जिसकी वजह से सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी। फिलहाल एकनाथ शिंदे के इस फैसले से आम जनता को काफी राहत होगी क्योंकि यहां ट्रैफिक की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News