महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे आज आएंगे दिल्ली, सीएम पद की शपथ लेने के बाद होगी पहली यात्रा

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 02:26 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर जाएंगे। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी की उनकी पहली यात्रा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। 

शिंदे के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, वह दिल्ली के लिए शुक्रवार शाम को सरकारी चार्टर्ड विमान से उड़ान भरेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में उनके कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया गया है। वह शनिवार शाम को पुणे के लिए रवाना होंगे और रविवार की सुबह ‘अषाड़ी एकादशी' महा पूजा में शामिल होने के लिए पंढरपुर जाएंगे। 

सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी का प्रसिद्ध मंदिर है। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक धड़े की बगावत की वजह से तीन दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार गिर गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News