महाराष्ट्र: क्या टूटेगा 47 साल पुराना रिकॉर्ड? फडणवीस फिर बनेंगे CM, वोटों की गिनती कल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 06:23 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के नतीजे गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार सिर्फ 60.46 फीसदी मतदान हुआ। वहीं मतदान के बाद हुए एग्जिट पोल में एक बार फिर से देवेन्द्र फडणवीस सत्ता में लौट रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फिर से पांच साल के लिए सत्ता में लौटते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

अगर यह सर्वे नतीजों में तबदील हो गए तो फडणवीस 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास लिखेंगे क्योंकि राज्य में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद कोई मुख्यमंत्री फिर से सत्ता में लौट रहा है।

PunjabKesari

एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन के सामने कांग्रेस- एनसीपी कहीं नहीं टिक रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

PunjabKesari

न्यूज18-इप्सॉस के एग्जिट पोल में भाजपा को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस और राकांपा को केवल 17 और 22 सीटें ही मिल पाएंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News