महाराष्ट्र: पालघर में एक बस 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 15 लोग घायल...रेस्क्यू जारी

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 10:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ी यात्रियों से भरी बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

 

पुलिस व स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को पालघर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य परिवहन निगम (MSRTC) का बस चालक का नियंत्रण खोने से यह बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News