पुड्डुचेरी: महाकवि भारतियार म्यूजियम पहुंचे गृहमंत्री, बोले- देशभक्ति के ‘प्रतीक' हैं सुब्रह्मण्य भारती

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 03:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी, महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की प्रशंसा करते हुए उन्हें देशभक्ति का ‘‘प्रतीक'' बताया और कहा कि उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहे हैं। गृह मंत्री ने यहां महाकवि भारतीयार मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया और कहा कि वह ऐसा कर ‘‘भाग्यशाली'' महसूस कर रहे हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘सुब्रह्मण्य भारती देशभक्ति, एकता और सामाजिक सुधारों के प्रतीक हैं। उनके देशभक्ति वाले गीतों ने असंख्य लोगों को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहे हैं।'' शाह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में आए हैं। उन्होंने भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। वह अरबिंदो आश्रम भी गए और अरबिंदो तथा उनकी आध्यात्मिक सहयोगी द मदर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुड्डुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हुए हैं।  केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुड्डुचेरी हवाई अड्डे पर श्री शाह का स्वागत किया। शाह सीधे भरतियार संग्रहालय गये और वहां अरबिंदो आश्रम का भ्रमण किया। इसके बाद वह पांडिचेरी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे, जहां वे संत एवं दार्शनिक श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News