महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का भव्य अभिषेक, घर बैठे करें भाेलेनाथ के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 09:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। इस खास मौके पर हम आपको देश के 12 ज्योतिर्लिंग में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर के मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं, जहां भोलेनाथ का भव्य अभिषेक किया गया है। इस मंदिर में देश ही नहीं बल्कि विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए आते हैं।

 

सुबह 6 बजे खोले गए दरबार
आज दिन की शुरुआत होते ही भगवान का अभिषेक और भस्मारती के बाद से दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। महाकाल की भष्मारती के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट सुबह 6 बजे खोले गए । मंदिर प्रबंधन ने बताया कि आज महाकाल मंदिर का पट 28 घंटे तक खुला रहेगा। दर्शन के लिए भक्तों को चारधाम मंदिर से कतार में लगना होगा।भक्त शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भगवान के सतत दर्शन कर सकेंगे।

PunjabKesari

दर्शनार्थियो की संख्या सीमित
वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किये गये है। इस बार महाशिवरात्रि पर दर्शनार्थियो की संख्या सीमित की गई है।  शिव विवाहोत्सव के रुप में नौ दिनों तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर विशाल परिसर को विवाह मंडप की तरह सुसज्जित किया जाता है। इस पर्व पर नौ दिनों तक अलग अलग आकर्षक स्वरुपो में भगवान महाकाल का श्रंगारित किया जाता है। मंदिर में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान होते है।

PunjabKesari
28 घंटे तक खुले रहेंगे दरबार
जिला प्रशासन ने कोविड के द्दष्टिगत दर्शनार्थियों की संख्या को 25 हजार तक सीमित करने का निर्णय लिया है। जिन दर्शनार्थियों ने पहले से वेबसाइट, मोबाइल एप एवं टोलफ्री नंबर पर ऑनलाइन बुकिंग करवाई है वे ही दर्शन कर सकेंगे। कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग वाले दर्शनार्थियों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जायेगा। दर्शनार्थियों को किसी भी स्थिति में प्री-बुकिंग के बिना प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा है कि वे दर्शनार्थियों से मृदु व्यवहार रखें एवं उनका मार्गदर्शन करें। प्री-बुकिंग से आने वाले दर्शनार्थियों को मास्क एवं पानी की बोतल दी जायेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News