भगवान के दरबार में भी बेईमानी! मंदिर में एक महिला चोर ने दांत से काटकर चुराई 17 ग्राम सोने की चेन- वीडियो वायरल
punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 03:11 PM (IST)
उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक महिला श्रद्धालु का हैरान कर देने वाला सामने आया हैं। महाकाल मंदिर में भीड़ देख इस महिला ने गुजरात से आए एक परिवार की महिला को अपना शिकार बनाया और दांतों से उसके गले की चेन को काटकर 17 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली। वहीं, इस महिला की काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि गुजरात के सावरकाठा जिले के विशाल राकेश भाई मिस्त्री अपनी मां हेमा और अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की रात महाकाल मदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने आए थे। जहां मंदिर के दर्शन के पहले उनकी मां के गले में सोने की चेन और उसमें पेंडल भी था लेकिन जब दर्शन करके लौटे तो चेन गले से गायब थी।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुजरात की एक श्रद्धालु महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक अन्य महिला दांत से चेन काटते हुए दिखाई दे रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/yndQep5Qn4
— Hindustan (@Live_Hindustan) November 20, 2021
जब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज चेकि किया तो देखा कि पीली साड़ी पहने एक महिला हेमा बेन के गले से दांत से चेन को काटती दिखाई दी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई । गुजरात के परिवार के साथ हुई चोरी की घटना में काफी देर बाद एफआईआर दर्ज की गई।