शादी के बाद दुल्हन को पास से देखा तो उड़े दूल्हे के होश, पुलिस थाने पहुंचा मामला

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 11:24 AM (IST)

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद में विवाह के दौरान दुल्हन बदल दी गई। अटेर के बडपुरा-बडपुरी गांव के निवासी युवक के साथ यह घटना हुई। लड़की पसंद करने के बाद उसके साथ टीके की रस्म हुई लेकिन 16 जनवरी को जब विवाह हुआ तो लड़की बदल दी गई। 
 

दूल्हे ने लगाया आरोप
पुलिस ने बताया कि विवाह के बाद दूल्हे के परिजनों ने आरोप लगाया कि जो लड़की विवाह के पहले दिखाई गई थी, उससे विवाह नहीं हुआ है। विवाह के दौरान जब इस बात को उठाया गया तो दुल्हन के परिजनों ने कहा कि मेकअप के कारण दुल्हन का चेहरा बदला हुआ दिखाई दे रहा है। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट में दुल्हन के पिता व उस युवती को आरोपी बनाया गया है जिसे विवाह के पूर्व पसंद किया गया था, लेकिन उससे विवाह नहीं हुआ। जिस लड़की के साथ विवाह हुआ, वह कोलकाता निवासी बताई जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News