कोशिश करेंगे कि जम्मू कश्मीर में दो वर्षों में पूरी हों सभी मूल सुविधाएं:मनोज सिन्हा

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 05:36 PM (IST)


श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से वादा कियाहै कि अगले दो वर्षों में इस बात की कोशिश की जाएगी कि सभी मूल सुविधाएं पूरी हों। उन्होंने कहा कि किसी भी विकसित समाज में मूल सुविधाओं का होना जरूरी होता है और यूटी प्रशासन पूरी करेगा कि अगले दो वर्षों में ऐसा हो। उन्होंने श्रीनगर के खोनमोह में लोगों से बात करते हुये यह कहा।


सिन्हा ने जन अभियान के तहत ब्लाक खोनमोह का दौरा किया। यह 21 दिन का अभियान बैक टू विलेज कार्यक्रम का हिस्सा है और इसे पूरे जम्मू कश्मीर में चलाया जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा लोगों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की और फील्ड स्टाफ एवं विभाग के कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने गांववालों से पूछा कि उनकी बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाएं क्या उन तक पहुंच रही हैं।


श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नार ने उप राज्यपाल को बताया कि ब्लाक में क्या काम किए जा रहे हैं और शिक्षा, हैल्थ और पब्लिक सेक्टर में लोगों की मांग क्या है। लोगों से बात करते हुये सिन्हा ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को साप्ताहिक कार्यक्रमों में भाग लेेने को कहा ताकि लोगों के साथ मिलकर समस्याओं का हल निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन जन अभियान के तहत कार्यक्रमों के लिए वीकली मीटिंग करते हैं और लोगों को अपनी मांगे और समस्याएं इसमें रखनी चाहिये। सिन्हा ने कहा कि उनका काम मात्र घोषणाएं करना नहीं है बल्कि वो हर घोषणा को पूरा करने में विश्वास रखते हैं।


उन्होंने डीसी श्रीनगर को निर्देश दिये कि अस्पताल, स्कूल, खेल अथवा सडकों और पानी को लेकर जो भी लोगों की समस्याएं हैं, उनके प्रस्ताव सबमिट करें। उन्होंनेकहा कि सभी पंचयातें अधिकार रखती हैं कि मनरेगा, 14एफसी के तहत फंड का प्रयोग करें और उनके फंड में लोगों की मांग के अनुरूप अनुदान डाल दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News