गांदेरबल में भाजपा नेता पर हुए आतंकी हमले की उप राज्यपाल ने की निंदा

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 10:26 AM (IST)

कश्मीर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदेरबल क्षेत्र में भाजपा के एक नेता पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने मंगलवार को भाजपा नेता गुलाम कादिर को निशाना बनाया। इस हमले में उनके निजी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। इस हमले की निंदा करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य है और जो भी इसमें शामिल है, उसे न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

PunjabKesari

सिन्हा ने कादिर के निजी सुरक्षाकर्मी मोहम्मद अल्ताफ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, च्च् मैं शहीद पीएसओ के परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट करता हूं और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।ज्ज्


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News