कंगना रनौत ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज, बोली- बलात्कारियों काे चौराहे पर लटकाना चाहिए

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 09:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क:   बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कथित लव जिहाद के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे धोखाधड़ी से हुई शादियों की पीड़ितों को मदद मिलेगी। सोशल मीडिया पर अपनी विवादास्पद पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कंगना ने सामूहिक बलात्कार जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सऊदी अरब जैसे देशों में दी जाने वाली सार्वजनिक फांसी का समर्थन किया। 

PunjabKesari

बलात्कार के मामलों की सुनवाई लंबी चलती है: कंगना 
एक फिल्म की शूटिंग के लिये यहां आई रनौत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने आखिरकार यह बहुत अच्छा कदम उठाया है। देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई लंबे समय तक चलती है और पीड़ितों को इस प्रक्रिया में परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने का बोझ भी पीड़िता पर होता है। 

PunjabKesari
अभिनेत्री ने सऊदी अरब का दिया उदाहरण 
अभिनेत्री ने कहा कि इस लंबी कानूनी प्रक्रिया में आधे से अधिक आरोपी बरी हो जाते हैं। रनौत ने सऊदी जैसे कई देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दोषी को सार्वजनिक चौराहों पर फांसी पर लटका दिया जाता है। हमारे यहां भी हम जब तक पांच-छह ऐसे उदाहरण नहीं कर देते तब तक ऐसे अपराध बंद नहीं होंगे क्योंकि यहां लोग अपराध कर आसानी से निकल जाते हैं।''

PunjabKesari

मध्यप्रदेश सरकार ने लिया फैसला 
बता दें कि मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को प्रदेश सरकार के एक अध्यादेश को मंजूरी दी,जिसमें धोखाधड़ी के माध्यम से धर्मांतरण कराने पर दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें शादी के लिये धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वाले को दस साल की कैद का दंड दिया जायेगा। रनौत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह एक बहुत अच्छा कानून है। कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे लोगों लिए यह कानून बनाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News