Covid-19 : मुंबई बन रहा है ''वुहान'', कोरोना से जंग के बीच डराने वाले ये ​​​​​​​आंकड़े

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 10:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 1,684 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई और इस दौरान इस संक्रमण के कारण 37 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 718 हो गया है।

 वहीं महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वीरवार का दिन इस राज्‍य के लिये काफी भयावह रहा। यहां एक दिन में 778 नये मामले दर्ज किये गये जिसके बाद राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या 6427 पर पहुंच गयी।  महाराष्ट्र में जिस तेजी से कोविड-19 का आंकड़ा बढ़ रहा है, वह डराने वाला है।  मुंबई की बात करें तो 4205 संक्रमित मामले सिर्फ यहीं हैं। वहीं, मुंबई में बीते 24 घंटे में 522 नए मामले सामने आए और इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि 840 लोग इससे ठीक हुए हैं।

मुंबई में दो दिन 1,000 नए मामले आए सामने
सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र में आ रहे कोरोना मरीजों की संख्या में अधिकतर आर्थिक राजधानी मुंबई से हैं।  राज्य के कोरोना वायरस के कुल मरीजों में से 4,000 अकेले मुंबई से हैं जबकि 283 लोगों की मौत हुई है। लॉकडाउन के ठीक एक महीने बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 6,427 पहुंच गई है। मुंबई में दो दिन 1,000 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में तो केवल 3 दिन में एक हजार केस मिले हैं। डेटा के अनुसार, राज्य में 1000 कोरोना केस एक महीने में पहुंचे थे। 
 

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 778 की वृद्धि दर्ज की गई और कुल आंकड़े 6430 पर पहुंच गए। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 14 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है। राज्य में 840 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News