महाराष्ट्र, पंजाब के बाद तमिलनाडु में भी 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, दी गई कुछ और रियायतें

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र और पंजाब के बाद तमिलनाडु ने भी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु की पलानिसामी सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए लॉकडाउन 4.0 के नियमों की पूरी जानकारी दी, जिसमें कुछ और रियायतें दी गईं हैं। उद्धव ठाकरे की सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि महाराष्ट्र में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।  

PunjabKesari

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।'' गौरतलब है कि मौजूदा लॉकडाउन दो मई से 17 मई तक वैध था। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया। लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी।'' उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी। अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। इस संक्रामक रोग से 1135 लोगों ने जान गंवाई है जबकि 7,088 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

PunjabKesari


पंजाब में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा, कैप्टन ने केंद्र सरकार को दिया सुझाव
बीते चार दिनों से रोज़मर्रा कोरोना के नए मामलों में कमी आने के मद्देनज़र मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्यों में 31 मई तक कर्फ़्यू को खत्म करने का और लॉकडाउन को 31 मई तक बदलने का ऐलान किया है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 मई से ग़ैर -सीमित जोनों में अधिक से अधिक संभावी ढील देने और सीमित यातायात शुरू करने के भी संकेत दिए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र को भेजी अपनी, सिफारशों में हवाई यातायात, ट्रेनों की सेवा कम संख्या के यात्रियों की शर्त के साथ शुरू करने और इसी बीच सही प्रबंधों के साथ टैक्सी, कैब, रिक्शा, आटो रिक्शा भी काम यात्रियों की शर्त के साथ फिर शुरू करने के लिए कहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News