CSK की जीत पर रोने लगे नन्हें फैंस, धोनी ने गिफ्ट देकर जीता दिल...Video

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 03:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई। CSK की जीत पर फैंस खुशी से झूम उठे। कई तो इतने इमोशनल हो गए कि रो पड़े। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी भी काफी भावुक नजर आईं। CSK के फैंस में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे जो टीम की जीत के बाद रोने लग गए। 

PunjabKesari

इमोशनल हुए दो नन्हें फैंस
दुबई स्टेडियम में मैच के दौरान CSK के दो नन्हे फैंस उस समय इमोशनल हो गए, जब टीम ने जीत दर्ज की। इनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं बच्चों को धोनी की तरफ से खास तोहफा भी मिला है। जब धोनी को पता चला कि उसके नन्हें फैंस इतने भावुक हो गए कि वो रो पड़े तो वह मैच के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो उन्होंने बिल्कुल उसके ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद फैंस की ओर इशारा किया। इसके बाद धोनी ने नन्हें फैंस को साइन की हुई गेंद दी।

PunjabKesari

धोनी के इस अंदाज ने उन नन्हें फैंस और बाकी लोगों का दिल जीत लिया। धोनी ने दोनों को एक ही गेंद दी जिसके बाद दोनों बच्चे इस खास गिफ्ट के लिए स्टेडियम में ही लड़ते भी दिखे। दोनों बच्चों को लड़ते देख उनकी मां ने उन्हें समझाया। बता दें कि धोनी की वाइफ भी इस दौरान काफी भावुक हो गई।बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में CSK ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News