झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, प्रियंका गांधी का नाम नहीं

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 09:52 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आगे के चरणों के चुनाव के लिए वह प्रचार कर सकती हैं। 

PunjabKesari
कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News