दिल्ली में वकीलों की हड़ताल खत्म, कल से लौटेंगे काम पर

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 07:52 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में बीते चार नवंबर से चली आ रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद जिला अदालतों में वकील हड़ताल पर चले गए थे। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वकीलों को मामला सुलझाने का निर्देश दिए जाने के बाद ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया। 

PunjabKesari
संगठन के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा, “हम उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं इसलिए काम से गैरहाजिरी को स्थगित किया जाता है और शनिवार से काम बहाल होगा। वकील संरक्षण अधिनियम के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” तीस हजारी अदालत में दो नवंबर को पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे जबकि कुछ वकीलों को भी चोट आई थी। इसके बाद झड़प के विरोध में छह जिला अदालतों में चार नवंबर से वकील हड़ताल पर थे।

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सभी छह जिला अदालतों में वकीलों का कार्यबहिष्कार का ऐलान किया था । इससे अदालतों का कामकाज 11 दिन तक ठप रहा।
PunjabKesari  
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक आश्रय गृह में कई लड़कियों के कथित यौन और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में फैसले सहित कई महत्वपूर्ण मामलों को वकीलों के गैर-हाजिर होने के कारण स्थगित कर दिया गया। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को सभी जिला अदालतों की एसोसिएशनों के सदस्यों, दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई बैठक विफल रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News