VIDEO में देखें कैसे पलभर में मौत को मात देकर बच निकला यह शख्स, लोगाें ने समझा चमत्कार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 01:43 PM (IST)

नई दिल्ली: मौत को मात देना किसे कहते हैं, अचानक से आए भूस्खलन के इस एक वीडियो से दिखता है। इस वीडियो में एक शख्स गजब की फुर्ती दिखाते हुए मौत के मुंह से निकलता दिख रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर इनदिनों फिर से ट्रैंड कर रहा है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि  एक शख्स बाइक से सड़क से गुजर रहा होता है। तभी भूस्खलन होता है और वो जल्द ही देखकर अपनी जान बचाने के लिए बाइक को घुमा देता है। कुछ देर बाद वो अपनी बाइक छोड़ देता है और सड़क पर गिर जाता है। वो तो बच जाता है, लेकिन उसकी बाइक कीचड़ के नीचे दब जाती है। अगर शख्स उस समय फुर्ती न दिखाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। यह भूस्खलन इंडोनेशिया में चियांगजुर और सुकनगर की बस्तियों के पास 9 अप्रैल को भूस्खलन हुआ था। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए नंदिनी इदानी ने लिखा, ओह माय गोड! शख्स कितना नजदीक आ चुका है। आखिरकार वो बच निकला। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News