चारा घोटाला मामला: CBI अदालत में पेश हुए लालू

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 02:34 PM (IST)

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज झारखंड के रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुए। शिवपाल सिंह की अदालत में यादव चारा घोटाले के नियमित 64ए/ 96 मामले में पेश हुए। यादव ने इस मामले में न्यायालय से व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी लेकिन उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया था। यादव ने इसके अलावा चारा घोटाला के अन्य 3 नियमित मामले में भी सीबीआई के विभिन्न विशेष न्यायाधीशों की अदालत में पेश होकर हाजिरी लगाई।

चारा खरीद के नाम पर हुआ करोड़ों को घोटाला
देवघर और डोरंडा कोषागार से चारा खरीद के नाम पर हुई करोड़ों की फर्जी निकासी मामले में लालू प्रसाद, डा. जगन्नाथ मिश्र, आर के राणा, ध्रुव भगत समेत कई पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जून 1991 से अगस्त 93 के बीच फर्जी आवंटन पत्र के आधार पर जहां देवघर कोषागार से 95 लाख की निकासी करने का आरोप है। वहीं डोरंडा कोषागार से करीब 1 करोड़ 39 लाख चारा खरीद के नाम पर पशुपालन विभाग के अधिकारी और सप्लायरों की मिलीभगत से निकासी करने का आरोप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News