Salute: लद्दाख में माउंट करजोक कांगड़ी चोटी पर पहली बार चढ़े ITBP जवान, माइनस 30 डिग्री टेपरेचर में लगाए  65 पुशअप्स

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 10:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)  के जवान मुश्किल से मुश्किल डगर में भी बड़े ही साहस के साथ अपनी ड्यूटी पर डटे रहते हैं। उनके साहस और शौर्य को पूरा देश सलाम करता है। हाल ही में ITBP  के 6 जवान लद्दाख में 20,177 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट करजोक कांगड़ी पर चढ़ने में कामयाब रहे हैं। पहली बार इस पर्वत चोटी पर कोई दल पहुंचा है। माउंट करजोक कांगड़ी पर मौसम काफी खराब रहता है।

 

इन दिनों वहां का तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस है। इतने विषम मौसम में आईटीबीपी के केंद्रीय पर्वतारोही दल के छह जवानों ने 20 फरवरी को माउंट करजोक चोटी पर चढ़ने में कामयाबी पाई। इस टीम का नेतृत्व पर्वतारोही कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने किया। डिप्टी कमांडेंट अनूप नेगी इस दल के उपनेता थे। दल ने इस चोटी पर चढ़ने के लिए किसी तरह के खास पर्वतारोहण उपकरणों की मदद नहीं ली।  कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने तो 17,500 फीट की ऊंचाई व -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में एक बार में 65 पुशअप्स भी लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News