भाजपा नेता मुकुल रॉय की बढ़ी मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने किया तलब

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 03:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोलकाता पुलिस ने भारतीय रेलवे बोर्ड का सदस्य बनवाने के नाम पर एक व्यक्ति से कई लाख रुपये हड़पने के मामले में पूछताछ करने के लिए ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुकुल रॉय को तलब किया है। पुलिस ने रॉय को आज बेहला (दक्षिण कोलकाता) के सहायक आयुक्त के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

 

दरअसल भाजपा के श्रमिक इकाई के नेता बबन घोष को एक व्यक्ति से रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस गत अगस्त महीने में गिरफ्तार कर चुकी है। घोष भाजपा के श्रमिक इकाई का सचिव है और उसे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय का करीबी माना जाता है। घोष को शांतनु गांगुली की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। 

 

गांगुली ने 2015-2016 के दौरान रेलवे समिति का सदस्य बनने के लिए घोष को 40 लाख रुपये देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घोष ने रिश्वत लेने के लिए मुकुल रॉय के नाम का इस्तेमाल किया किया। गांगुली ने अपनी शिकायत में रॉय को भी एक आरोपी बनाया है। वही गिरफ्तारी से बचने के लिए रॉय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में बुधवार अग्रिम जमानत की अर्जी लगायी, जिसमें उन्हें 18 सितंबर तक गिरफ्तार से छूट मिल गयी है। अदालत ने हालांकि रॉय को जांच में पुलिस का सहयोग करने को कहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News