किरेन रिजिजू एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की आठवीं बैठक में शरीक होंगे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 09:35 PM (IST)

नई दिल्लीः कानून मंत्री किरेन रिजिजू शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की आठवीं बैठक में शरीक होंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान के मुताबिक, वर्चुअल बैठक में महामारी में कोरोना वायरस कानूनों की भूमिका, राष्ट्रीय कानून के मुताबिक नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करने, भ्रष्टाचार से निपटने में (कानून एवं) न्याय मंत्रालयों की भूमिका तथा विधिक सेवाओं में सहयोग से संबद्ध क्षेत्रों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। 

सत्रों की समाप्ति के बाद एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किया जाएगा। रीजीजू के साथ बैठक में कानून राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल भी शामिल होंगे। इस बैठक से पहले बुधवार और बृहस्पतिवार को विशेषज्ञ कार्यकारी समूह की दूसरी बैठक होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News