पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी की पहली प्रतिक्रिया, वीडियो में बताई अपने दिल की बात

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 10:18 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से अचानक हटाए जाने के बाद किरण बेदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बुधवार सुबह एक वीडियो जारी कर उनके साथ काम करने वाले और पुडुचेरी के लोगाें का आभार जताया। इसके साथ ही किरण बेदी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संविधान का पालन किया, अब पुडुचेरी यहां के लोगों के हाथ में है।

 

पुडुचेरी के लोगों का जताया अभार 
किरण बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऑडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि उन सभी का शुक्रिया, जो पुडुचेरी के उप राज्यपाल के तौर पर मेरी यात्रा के हिस्सा थे। यहां के लोगों और सरकारी अधिकारियों का शुक्रिया। इसके आगे उन्होंने कहा कि  उप राज्यपाल के तौर पर मेरे अनुभव के लिए मैं भारत सरकार की आभारी रहूंगी। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान राजनिवास टीम ने पूरी लगन से जनहित के लिए काम किया है। पुडुचेरी का उज्ज्वल भविष्य अब लोगों के हाथ में है। 

PunjabKesari

अचानक पद से हटाई गई किरण बेदी 
दरअसल वी नारायणसामी सरकार से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद पुडुचेरी में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के किरण बेदी को अचानक उनके पद से हटा दिया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता अजय कुमार सिंह द्वारी जारी की गयी संक्षिप्त विज्ञप्ति में कहा गया  कि राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि किरण बेदी अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल नहीं रहेंगी।  PunjabKesari


बेदी और नारायणसामी के बीच कई मुद्दों पर टकराव 
बता दें कि  बेदी और नारायणसामी के बीच कई मुद्दों पर टकराव रहा है। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच विपक्ष ने मौके का फायदा उठाया और उसने यह कहते हुए नारायणसामी का इस्तीफा मांगा कि उनकी सरकार अल्पमत में हैं । लेकिन नारायणसामी ने यह कहते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया कि उनकी सरकार को विधानसभा में बहुमत प्राप्त है। अगले कुछ ही महीने में विधानसभा का चुनाव है। चार विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल 10 रह गया है जिसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News