किन्नौर हादसा: मृतकों के परिवार को मदद देगी गहलोत सरकार, बोले-  मुश्किल घड़ी में हम उनके साथ

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 03:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की सोमवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

दिल्ली मेट्रो में अचानक लगे झटके,  तकनीकी समस्या के कारण सेवाओं में कुछ देर का विलंब
 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को भूस्खलन से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिनमें से चार राजस्थान के थे। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से प्रदेश के चार निवासियों की मृत्यु हुई है। यह बेहद दुखद है। मैं इस मुश्किल घड़ी में सभी परिजन को सांत्वना देता हूं। इस हादसे में जान गंवाने वालीं डॉक्टर दीपा शर्मा जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करती थीं...वह सक्रिय रहकर समाजसेवा का कार्य कर रहीं थीं। ’’

शादी के बीच Work From Home, मंडप में लैपटॉप चला रहे दूल्हे को देख दुल्हन की छुटी हंसी
 

इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सीकर के बियानी परिवार के सदस्य अनुराग, माया, ऋचा को भी श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है।’’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News