केरल: शादी समारोह में शामिल होने जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए है। बस में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे पनाथूर इलुकोची की ओर जा रहे थे।

हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी पर चढ़ते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन एक खाली मकान पर जा गिरा। बस में  70 से अधिक लोग थे, जिनमें से 44 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 33 लोगों का कान्हांगड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से 5 की मौत पुतंकल तालुक अस्पताल में हुई जबकि 1 की कान्हांगड जिला अस्पताल में हो गई। कासरगोड जिला कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News