AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर केजरीवाल ने गुजरात की जनता का किया धन्यवाद, जानें क्या बोले?

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 06:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने गुजरात के नतीजों पर कहा कि AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में मदद करने के लिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ‘आप' कीचड़ उछालने में शामिल नहीं हुई, केवल पंजाब, दिल्ली में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बहुत कम पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है, हमारी युवा पार्टी अब उनमें से एक है।

बताते चलें कि गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन उसने कांग्रेस के वोट में बड़ी सेंध लगाते हुए 13 प्रतिशत वोट अपने नाम किए। AAP को गुजरात में करीब 39 लाख वोट मिले हैं। हालांकि, उसके सीएम उम्मीदवार इशुदान गढ़वी और गुजरात पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया चुनाव हार गए।

खंभालिया सीट से उम्मीदवार गढ़वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अयार मुलुभाई हरदासभाई बेरा से पराजित हो गए, जिन्हें ‘आप' नेता से 10 प्रतिशत अधिक वोट मिले। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से ‘आप' केवल पांच सीटों पर आगे चल रही है। पत्रकार से राजनीतिज्ञ बने गढ़वी (40) केवल एक साल पहले जून, 2021 में राजनीति में आये थे और ‘आप' में शामिल हुए थे।

इशुदान ने राज्य की जनता से भाजपा के 27 साल के शासन का अंत कर ‘आप' को सत्ता में लाने का आह्वान किया था। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त किया गया और इस साल नवंबर में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा ‘आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था। ‘आप' ने लोगों से सोशल मीडिया, एसएमएस और ईमेल के जरिए पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के संबंध में अपनी राय देने को कहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News