संविधान के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे AAP कार्यकर्ता: केजरीवाल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अवरोधकों के बावजूद दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही है। ‘संविधान 70' अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

PunjabKesari

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही हैं लेकिन कुछ अवरोधक भी हैं। इससे पहले उनहोंने ट्वीट करते हुए संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के एक ही दिन होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि आज संविधान दिवस है। 

 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज ही आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस है। ये महज़ संयोग नहीं है। प्रकृति ने ‘‘आप'' के एक-एक कार्यकर्ता पर संविधान को बचाने और इसे अक्षरशः इस देश में लागू कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए जान भी देनी पड़े तो पीछे मत हटना। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News