केजरीवाल ने DDCD उपाध्यक्ष को लेकर योजना विभाग को अपना आदेश वापस लेने को कहा: सूत्र

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 08:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योजना विभाग को दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसीडी) के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने संबंधी आदेश को वापस लेने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले महीने केजरीवाल से शाह को डीडीसीडी के उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए कहा था। दिल्ली सरकार के थिंक टैंक के उपाध्यक्ष शाह को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था और उनके कार्यालय को सील कर दिया गया था, वहीं पिछले महीने उपराज्यपाल के एक आदेश के बाद उन्हें दी जा रही सुविधाओं को वापस ले लिया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News