केजरीवाल सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वे, प्रति व्यक्ति आय के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर दिल्ली है। वहीं दिल्ली में 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय सालाना आधार पर 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपए हुई। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की।

 

इस रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है। इसमें कहा गया, ‘वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की GSDP (राज्य सकल घरेलू उत्पाद) सालाना आधार पर 17.65 फीसदी बढ़कर 9,23,967 करोड़ रुपए हो गई है।'' इसके मुताबिक दिल्ली ने 2021-22 में 1,450 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News