कोरोना विस्फोट को लेकर केजरीवाल ने फिर बुलाई बैठक, ट्वीट कर बोले- कृपया कर्फ़्यू का करो पालन

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक करेंगे। कोविड-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस बैठक में शामिल होंगे। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया गया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “दिल्ली में प्रतिदिन के हिसाब से कोरोना की वर्तमान स्थिति पर निगरानी रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपराह्न एक बजे नोडल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अधिकारियों संग कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं इससे पहले  केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि करोना के चलते आज और कल दिल्ली में कर्फ़्यू है। कृपया इसका पालन करें। हम सबको मिलके करोना को हराना है।

 

बता दें कि राजधानी दिल्ली में  शुक्रवार को सक्रिय मामले 6,696 और बढ़कर 61,005 पहुंच गये। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.47 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 98,957 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 2.45 करोड़ के पार पहुंच गयी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News