हिजाब विवाद पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा- ''मुसलमान को हिजाब की जरूरत नहीं, शिक्षा की जरूरत है''

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 04:25 PM (IST)

कर्नाटक: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड में चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर इस विवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया।   

 
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अभी जो कर्नाटक में हो रहा है वह ज्ञान का मसला नहीं है। ज्ञान मंदिर में धर्म का मसला है। अगर आप हिजाब पहन कर जाते हो तो टीचर को कैसे पता चलेगा कि कोई छात्र समझ रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले ये विवाद क्यों नहीं उठा।  अचानक ये मामला क्यों आया। हिजाब के मामले में कोर्ट में केस होता है। कर्नाटक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दोनों जगह हिजाब के समर्थन में कांग्रेस के लोग ही खड़े होते हैं, तो ये देश को तोड़ने का एक षड्यंत्र है। 
 

 असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मुसलमान को अभी सबसे ज्यादा जरूरत है तो शिक्षा की जरूरत है। हिजाब की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा अगर मुस्लिम बेटियों को सबसे ज्यादा जरूरत है तो डॉक्टर बनने की जरूरत है, इंजीनियर बनने की जरूरत है। उनके लिए अभी हिजाब की जरूरत नहीं है। इस विवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे विवाद का मुद्दा बनाया है।
 

 बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार तक स्कूलों में धार्मिक कपड़ों पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News