Kargil Vijay Diwas: भारत की आन-बान और शान, साहसी सपूतों को मेरा सलाम...PM मोदी ने वीडियो शेयर कर शहीदों किया नमन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 09:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश आज कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर उन वीर शहीदों को नमन कर रहा है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के वीर सपूतों और सशस्त्र बलों को सलाम किया। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए लिखा- विजय दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है। देश के साहसी सपूतों को सलाम है।

 

पीएम ने ट्वीट किया कि कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!" कारगिल विजय दिवस 1999 में कारगिल क्षेत्र में भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध युद्ध के दौरान ‘आप्रेशन विजय’ की चमत्कारी जीत की याद ताजा करवाता है।

 

यह युद्ध 60 दिन चला था।  इस युद्ध के दौरान देश के 527 अधिकारियों तथा जवानों ने बलिदान दिया और 1363 घायल भी हुए। अपने योद्धाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्र ने शूरवीरों को 4 परमवीर चक्र, 10 महावीर चक्र, 55 वीर चक्र तथा अनेकों वीरता पुरस्कारों तथा तमगों से नवाजा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News