कंगना विवाद पर भड़के KRK-''कोई मुसलमान बोला होता तो सालों जेल में रहता, कंगना की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई''

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 12:13 PM (IST)

मुंबईः  कंगना रनौत के '1947 में आजादी भीख में मिली थी' वाले बयान को लेकर  अब अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) का बयान सामने आया है। केआरके  ने कंगना के बयान को लेकर उनकी गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर सवाल उठाया है।
 

 केआरके ने ट्विट कर लिखा कि अगर कोई मुसलमान किसी स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करता तो वह अबतक देशद्रोही साबित कर दिया जाता और सालों जेल में रहता। केआरके ने अपने ट्वीट में गृहमंत्री अमिता शाह, दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस सहित हिमाचल पुलिस को टैग किया है।
 

केआरके ने लिखा कि अगर कोई मुस्लिम देश के स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर देता, आजादी को भीख कह देता तो वो देशद्रोही माना जाता, और सालों जेल में रहता। लेकिन कंगना रनौत को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
 

इसके साथ ही केआरके ने एकता कपूर और कंगना को पद्मश्री दिए जाने पर गुस्सा जाहिर किया। अभिनेता ने लिखा-  जब देश में गंदी बात करनेवाले और गंदी बात बनानेवालों को पद्मश्री अवॉर्ड दिए जा रहे हैं, राष्ट्रीय पुरस्कार विदेशी को दिया जा रहा है तो फिर इन सरकारी अवॉर्ड से अच्छा तो फिल्मफेयर अवॉर्ड ही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News