अमेरिका के शीर्ष कारोबारी जॉन चैम्बर्स भारत को ऑक्सीजन के लिए देंगे 10 लाख डॉलर दान

punjabkesari.in Saturday, May 01, 2021 - 02:37 PM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष कारोबारी और सिस्को के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स ने भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान में देने की घोषणा की है। जॉन चैम्बर्स अमेरिका में भारत केंद्रित कारोबार सलाहकार समूह यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष हैं।

 

किसी उद्योगपति द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए निजी तौर पर की गयी अब तक की सबसे अधिक दान राशि की घोषणा है। चैम्बर्स ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य में मैं व्यक्तिगत तौर पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर दे रहा हूं।'' उन्होंने अन्य लोगों से भी दान देने का अनुरोध किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News