कन्हैया का विवादित बयान- कश्मीर में महिलाओं का बलात्कार करते हैं जवान
punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2016 - 11:41 AM (IST)
copy(12).jpg)
नई दिल्ली: महिला दिवस पर जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान दे डाला। कन्हैया ने भारतीय सेना के जवानों पर आरोप लगाया कि कश्मीर में सेना सुरक्षा के नाम पर महिलाओं से बलात्कार करती है। कन्हैया ने कहा कि कश्मीर में सेना महिलाओं पर अत्याचार करती है।
हालांकि उन्होंने यह कहा कि वह सुरक्षाबलों का सम्मान करता है लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है। उसने कहा कि हमारे आपस में मतभेद हैं लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आजाद हिन्दुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
इसके साथ ही कन्हैया ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते हैं कि जवानों से ज्यादा बहादुर व्यापारी है। ये जो बोलते हैं उससे पलट जाते हैं। कन्हैया ने कहा कि जेएनयू देश की समस्या पर बहस करता है तो इसे खत्म करना चाहते हैं।