जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी, मौत
punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 03:10 PM (IST)
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बृहस्पतिवार को एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रायफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय रिजर्व पुलिस बल के कांस्टेबल जावेद डार दक्षिणी कश्मीर के त्राल के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।